शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

मध्यप्रदेश में एलपीजी से भरा टैंकर पलटा

मध्यप्रदेश के  देवास में एलपीजी से भरा एक टैंकर सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया. टैंकर बड़ौदा से बकानिया- भोपाल जा रहा था. इस हादसे के बाद टैंकर से गैस रिसने लगा. जिसकी वजह से पुलिस ने एक तरफ का यातायात बंद कर दिया. पीथमपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम ने लीकेज बन्द किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना देवास-भोपाल मार्ग पर नेवरी फाटे पर हुई. बताया जाता है कि टैंकर के सामने अचानक एक बाइक वाला आ गया. उसे बचाने के चक्कर में टैंकर चालक ने जोर से ब्रेक लगाया तो टैंकर असंतुलित होकर पलट गया. टैंकर में एलपीजी गैस भरी हुई थी जो. बडौदा (गुजरात) से बकानिया (भोपाल) जा रही थी. चालक शिवकुमार यादव ने इसकी सूचना भारत पेट्रोलियम के इंदौर और भोपाल प्लांट को दे दी है. टैंकर से गैस लीकेज हो रही थी. इसके चलते पुलिस ने इस मार्ग में एक तरफ का यातायात बन्द कर दिया. पीथमपुर से रेक्स्यू टीम को बुलाया गया. जिन्होंने टैंकर के लीकेज को बन्द किया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें