शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

मध्यप्रदेश के 8 जिलों में सामान्य से कम हुई वर्षा


मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 20 जुलाई तक 20 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 23 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है. कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 8 है. सर्वाधिक वर्षा 582.6 मिलीमीटर सीहोर में और सबसे कम 154.5 मिलीमीटर टीकमगढ़ में दर्ज की गई है.
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, दमोह, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और मुरैना हैं.  सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगोन, श्योपुरकलां, भिण्ड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, विदिशा, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल हैं.  कम वर्षा वाले जिले ग्वालियर, कटनी, डिण्डोरी, रीवा, सिंगरौली, टीकमगढ़, अलीराजपुर और पन्ना हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें