शनिवार, 21 जुलाई 2018

प्रदेश में बढ़ रहे हैं दुष्कर्म


मध्यप्रदेश के सागर में रेप के बाद आत्महत्या के मामले में कमलनाथ  ने कहा दिन प दिन रेप दुष्कर्म के मामले मध्यप्रदेश में बढ़ रहे है.
प्रदेश कांग्रेसकार्यालय में संवाद दाताओं से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा  प्रदेश में दुराचार के बहुत सारे मामले दबा दिए गए है. सरकार लगातार दावा कर रही कि महिला अपराध कम हो रहे है.लेकिन यह घटनाएं बता रही है कि प्रदेश में किस तरह महिला अपराध बढ़ रहे है.और महिलाये सुरक्षित नही है.सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए. प्रदेश की सड़कों के अमेरिका से अच्छे होने के मुख्यमंत्री के दावे पर कमलनाथ ने कहा प्रदेश की सड़के अमेरिका से अच्छी है कि नहीं इसकी गवाह प्रदेश की जनता ख़ुद है , उनसे सड़कों को लेकर पूछना चाहिये.आपने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मैं चाहता हूँ महिला कांग्रेस सक्रिय हो और एक ही लक्ष्य हो चुनाव जीतना.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें