राजधानी में एक व्यापारी के साथ दो युवकों ने अड़ी डालकर रुपए मांगे, रुपए न देने पर व्यापारी के साथ मारपीट कर दी. बाद में व्यापारी ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस के अनुसार राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में अशोका गार्डन निवासी बब्लू ठाकुर नामक व्यापारी रेत का धंधा करता है. बागसेवनिया क्षेत्र में रेत का ट्रक खाली कराकर वह रेत विक्रय करता है. यहां पर रहने वाले दो युवकों शैलू और संगीत कंजर ने व्यापारी पर अड़ी डाली और उससे रुपए मांगे. व्यापारी ने जब इन्हें रुपए नहीं दिए तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद व्यापारी ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. दोनों युवक फरार है.
नाबालिग लापता
कोलार थाना पुलिस के अनुसार मकान नंबर 610 कोलार रोड निवासी रविकरण विश्वकर्मा की 15 वर्षीय पुत्री किरण विश्वकर्मा, बीते मंगलवार से लापता है. किरण के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर किरण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि चूंकि लापता हुई किरण नाबालिग है, इसलिए अपहरण की धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.
बच्चे से अननेचुरल सेक्स
कोलार पुलिस के अनुसार झुग्गी कोलार निवासी 10 वर्षीय नाबालिग के पड़ोस में रहने वाले गोलू वर्मा ने बीती शाम पड़ोस की झुग्गी में ले जाकर अननेचुरल सेक्स किया. घटना के बाद नाबालिग अपने घर गया और अपने पिता को घटना के बारे में बताया. इसके बाद नाबालिग के पिता ने थाने जाकर पुलिस को शिकायत की. पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी गोलू वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
छात्र ने फांसी लगाई
राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में ग्राम महोली में रहने वाली नीरज नामक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार बीती रात को नीजर ने परिजनों के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में चला गया. रात को जब परिजनों ने देखा तो वह पंखे से लटका मिला. परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें