शनिवार, 18 अगस्त 2018

मध्यप्रदेश के 4 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा


मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 18 अगस्त तक 4 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 33 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 14 है। सर्वाधिक वर्षा 870.4 मिलीमीटर उमरिया में और सबसे कम 401.9 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले भिण्ड, नीमच, उमरिया और सिंगरौली हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले दतिया, मुरैना, सीधी, टीकमगढ़, शिवपुरी, आगर-मालवा, सीहोर, दमोह, रतलाम, रायसेन, जबलपुर, उज्जैन, शाजापुर, होशंगाबाद, मण्डला, श्योपुरकलां, गुना, कटनी, मंदसौर, इंदौर, नरसिंहपुर, रीवा, ग्वालियर, विदिशा, बुरहानपुर, शहडोल, झाबुआ, पन्ना, खण्डवा, राजगढ़, बड़वानी, खरगोन और छिन्दवाड़ा हैं। कम वर्षा वाले जिले भोपाल, सागर, देवास, अनूपपुर, बालाघाट, सतना, हरदा, धार, बैतूल, अलीराजपुर, अशोकनगर, छतरपुर, सिवनी और डिण्डोरी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें