राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण हो गया. किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर किशोरी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार मकान नम्बर 1535 अयूब नगर निवासी बसंती रैकवार की पुत्री आरती रैकवार, बीते बुधवार सुबह से लापता है. आरती के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर आरती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है.
नाबालिग से छेड़छाड़
बैरसिया इलाके में एक नाबालिग के साथ अश्लील छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर चंचल पाठक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. महिला ने बताया कि चंचल पाठक ने नाबालिग बेटी का रास्ता रोककर अश्लील छेड़छाड़ की. जब नाबालिग ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.
जुआरी पकड़ाए
राजधानी के छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 5 जुआरियों को अटल नेहरू नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. जुआरियों की पहचान जहीर खान, जितेन्द्र, लक्ष्मण, शमीम और निजाम के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 5 हजार रुपए की जुआ राशि बरामद की गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें