मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए भोपाल मैं एक बैंक मैनेजर लड़की से शादी कर उसे ठगने वाले युवक तरुण शर्मा को नॉएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ठगी मैं उसका साथ देने वाली कथित बहन दुर्गांशु को भी गिरफ्त्तार किया है. आरोपी भोपाल, के साथ ही उप्र और चंडीगढ़ की महिलाओं को झांसा दे चुका है। दोनों आरोपियों पर नोएडा पुलिस से 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी नोएडा पुलिस के द्वारा उस समय पकड़ा गया जब वह अब जुलाई में वाराणसी की रहने वाली लड़की से शादी कर उससे सवा करोड़ रुपए खर्च करवाकर एक ट्रैवल एजेंसी शुरू करने की तैयारी में था। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार सुबह नोएडा सेक्टर-71 पहुंचा, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी तरुण शर्मा ने पहली शादी नोएडा में अप्रैल 2017 में एक नर्स से की थी और 4 महीने बाद ही 40 लाख रुपए हड़पकर फरार हो गया था। इसके बाद भोपाल पहुंचा और यहां बैंक मैनेजर को झांसे में लेकर जनवरी 2018 में शादी कर ली थी। इस महिला से भी 8-10 लाख रुपए ठगकर मई 2018 में अपनी कथित बहन के साथ फरार हो गया था।
तरुण गाजियाबाद और दुर्गांशु देहरादून की रहने वाली है। नॉएडा पुलिस ने बताया कि तरुण शर्मा अपने भाइयों के साथ गाजियाबाद में लाखों की जालसाजी के मामले में 2008 में जेल भी जा चुका है। जेल से छूटने के बाद ही 2010 में वह दुर्गांशु के संपर्क में आया था और फिर दोनों नए तरीके से ठगी का प्लान बनाने लगे थे।
नोएडा पुलिस ने तरुण के खिलाफ धोखाधड़ी करने के साथ शादी करके युवतियों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का भी मामला दर्ज किया गया है।इसके साथ ही दुर्गांशु के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।
तरुण ने भोपाल के साथ ही नोएडा में में भी मेट्रिमोनियल वेबसाइट और 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर दहेज नहीं लेने की बात कहकर जाल में फंसाया था। दोनों को उसने शादी से पहले 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिखकर दिया कि वह दहेज नहीं लेगा। बस शगुन के तौर पर 1 रुपए और एक जोड़ी कपड़े लेगा। इस तरह दोनों जगहों पर लड़कियों के परिवार के लोग झांसे में आ गए थे। बाद में तरुण और उसकी कथित बहन दुर्गांशु लाखों रुपए ठग कर फरार हो गए। दोनों के नॉएडा में पकडे जाने के बाद अब भोपाल पुलिस उन्हें रिमांड पर भोपाल लाने की तैयारी में लग गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें