राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र में तीन छात्रों ने एक अन्य छात्र पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया. छात्र के पेट में भी चोट आई है. युवक को गंभीर हालत मेंं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस के अनुसार टीटी नगर थाना क्षेत्र में कक्षा नौवीं का छात्र हिमांशु हुरिया पिता संजय हुरिया निवासी बापू कालोनी जहांगीराबाद निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था. पूर्व में वह टीटी नगर स्पोर्टस क्लब जाता था. जहां उसकी दोस्ती गौरव पवार नाम के छात्र से हुई थी. कोचिंग के बाद छात्र हिमांशु राठौर टी स्टाल के सामने अपने दोस्तों के साथ खड़ा था. तभी गौरव पवार व उसके तीन साथी हथियारों से लैस होकर आए. गौरव बोला की तूने हमारे एक साथी को थाने में बिठवाया था, अब मरने को तैयार हो जा. इसके बाद आरोपी गौरव ने तलवार से हिमांशु के सिर पर हमला किया, जबकि अन्य साथियों ने हिमांशु के पेट व हाथ पांव पर वार कर डाले, जिससे घायल छात्र बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों में एक नाबालिग के शामिल होने की जानकारी मिली है. जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साफ हो सकेगा की वे नाबालिग हैं कि बालिग. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है
विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
राजधानी के छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार प्रीतम नगर छोला निवासी सबीता सिलावट पति राकेश सिलावट उम्र 25 वर्ष ने कल गुरुवार दोपहर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस का कहना है कि सबीता के आत्महत्या करने के कारण फिलहाल अज्ञात हैं और न ही लाश के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें