एक नौजवान किन्नर को अगवा कर उसके साथ लगातार एक हफ्ते तक अप्राकृतिक दुराचार करने का मामला भोपाल की मंगलवारा पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में गुरु शिल्पा किन्नर टोली की किन्नर ने तीन अन्य किन्नरों और दो लड़कों पर उसको बंधक बनाकर लगातार 4 दिनों तक अननेचुरल सेक्स करने के गंभीर आरोप लगाए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत में कहा गया है कि युवा किन्नर को भारत टाकीज पुल के नीचे से पिछले 7 अगस्त को किन्नर रेश्मा, शबाब और सन्नी ने दो लड़कों देवेन्द्र और अबरार के साथ मिलकर चाकू की नोंक पर अगवा कर लिया था। शिकायत के अनुसार आरोपी किन्नर को अगवा करने के बाद उसे मिसरोद ले गए, जहां उन्होंने आरोपी रेश्मा किन्नर के घर पर बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने अगवा किए गए किन्नर को रेश्मा किन्नर के घर और दूसरी कई जगहों पर उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया।बाद में 11 अगस्त को अगवा किए गए किन्नर को आरोपियों ने एलबीएस अस्पताल के पास छोड़ दिया। फरियादी किन्नर ने बजरिया थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। बजरिया थाने ने जीरो पर कायमी कर केस मंगलवारा थाना ट्रांसफर कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें