शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

खरगोन में बारिश से पुल डूबा


मध्यप्रदेश के खरगोन सहित पहाड़ी अंचल में गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात्रि में हुई तेज मूसलाधार बारिश के बाद खरगोन में बाढ के हालात बन गए. भीषण बाढ के चलते करीब एक बजे रात्रि में कुंदा नदी पर बना नया और पुराना पुल डूब गया. इस दौरान  पुल पर करीब पांच फीट तक बाढ का पानी पहुंच गया. बाढ के कारण खरगोन का नया पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे आवागमन पर रोक लगा दी है. भीषण बाढ को देखते हुए निचली बस्तियों में भी पानी भर गया. 
कुंदा नदी में भीषण बाढ की सूचना मिलते ही खरगोन एसडीएम अभिषेक गेहलोत, पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ नगर पालिका का अमला भी मौके पर पहुंचा और देर रात में ही मुनादी कराकर निचली बस्तियों को खाली करने के निर्देश जारी किए. ऐतियात के तौर पर अलर्ट कर दिया गया.  खरगोन में करीब 12 साल बाद कुंदा नदी में भीषण बाढ के हालात देखने को मिले है. इसके पूर्व वर्ष 2006 में कुंदा नदी में भीषण बाढ से भारी तबाही हुई थी. मौसम विभाग द्वारा गुरूवार को ही खरगोन जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी. जिसके बाद खरगोन सहित पहाडी अंचल में हुई जोरदार मूसलाधार बारिश के चलते खरगोन में भीषण बाढ के हालात बन गए. अचानक कुंदा नदी में आई बाढ के कारण निचली बस्तियों में पानी भरने के साथ-साथ नदी किनारे खडे कई चार पहिया वाहन भी डूब गए. वहीं पुल पर करीब पांच फीट पानी उपर होने के बाद मौके पर पहुंचें जिला एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा रात में ही मोर्चा संभालते हुए यातयात को रोक दिया गया. वहीं बाढ की सूचना मिलते ही शहरवासियों की भीड उमड पडी. जिसके बाद पुलिस द्वारा मोर्चा संभालते हुए लोगों की भीड को नियंत्रित किया. हलाकि बारिश के थमने से रात साढे 3 बजे के बाद पानी पुल से नीचे ऊतर गया है. प्रशासन द्रवारा फिलहाल समाचार लिखे जाने तक यातायात बंद कर रखा है. कोई बडे नूकसान या जनहानि की सूचना नही है. एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने बताया की पानी लगातार ऊतर रहा है कोई चिंता की बात नही है.ऐतियात के तौर पर निचली बस्ती मे मुनादी कराई गई है. पुल पर बाढ का पानी आने से कितनी क्षति हुई है परीक्षण करायेगे. फिलहाल यातायात पुराने क्षेत्र में पुल से निकाला जा रहा है. पी डब्लू डी के अधिकारीयो के परीक्षण और सफाई के बाद नया पुल पर यातायात शुरू होगा. कोई जनहानि या बडी हानि की सूचना नही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें