राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाली नौंवी की छात्रा का अपहरण कर बीस दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। आरोपी ने लड़की को पहले अपने एक दोस्त के घर में रख दुराचार किया। बाद में अपनी बहन के घर में बंधक बनाकर आरोपी ने लड़की के साथ कई दिन तक रेप किया। पुलिस ने अपहरण, बलात्कार व मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
पुलिस के अनुसार 16 साल की लड़की छोला मंदिर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह एक निजी स्कूल से नौंवी कक्षा की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले शानू उर्फ शालू खान उसे उसका बीते दो सालों से परिचय था। आरोपी लड़की के स्कूल के चक्कर काटा करता था। उसने एक दिन लड़की को प्रपोज किया था। तब लड़की ने उसके प्रपोजल को स्वीकार लिया था। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और आरोपी ने लड़की को एक मोबाइल फोन बातचीत करने के लिए दे दिया। बाद में परिजनों ने लड़की के मोबाइल को पकड़ लिया। इससे दोनों के बीच बातचीत होना बंद हो गई। आरोपी ने बीती 28 जुलाई को बातचीत करने के लिए घर से बुलाया था। इसके बाद अपनी मोपेड से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी लड़की को पहले शंकर नगर में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर लेकर पहुंचा। इसके बाद अगली सुबह बदमाश पीड़िता को कल्याण नगर में रहने वाली अपनी बहन के घर ले गया। जहां करीब बीस दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। कई बार मारपीट कर जबरिया लड़की के साथ ज्यादी की। तीन दिन पूर्व में पीड़िता किसी तरह से आरोपी के चुंगल से भागने में कामयाब हो गई। इसके घर पहुंचकर पूरा घटनाक्रम बताया। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें