रविवार, 19 अगस्त 2018

नमाज पढ़ने निकला प्रेस फोटोग्राफर दो दिन से लापता

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रेस फोटो ग्राफर शुक्रवार को घर से नमाज पढ़ने का कहकर गया, जो वापस नहीं लौटा. हार-थककर परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत की है.
राजधानी के एक समाचार पत्र के प्रेस फोटोग्राफर अबरार खान शुक्रवार की दोपहर को घर से नमाज पढ़ने के लिए निकले, मगर वे वापस नहीं लौटे. कुछ घंटों बाद जब अबरार घर नहीं आए तो घर वालों ने मोबाइल लगाया, मगर मोबाइल बंद आया. शाम तक परिजन इस बात का इंतजार करते रहे कि उनका मोबाइल लगे या फिर वे आ जाएं, मगर न तो मोबाइल लगा और न ही अबरार वापस आए. परिजनों ने दोस्तों और परिचितों के अलावा प्रेस में अबरार की पूछताछ की,मगर कहीं से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद रात को परिजनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि अबरार अपनी बाइक और कैमरा घर पर ही रखकर नमाज पढ़ने जाने का कहकर घर से गए थे, मगर वे नहीं लौटे. पुलिस के अनुसार शनिवार को अबरार के मोबाइल की लोकेशन सेमरा क्षेत्र से ट्रेस की गई, मगर इसके बाद मोबाइल बंद आ रहा है. पुलिस ने बताया कि साइबर सेल इस मामले में अब कार्रवाई कर रही है, ताकि मोबाइल के आधार से अबरार तक पहुंचा जा सके.
 लूट के इरादे से की हत्या
राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में पुलिस को झाड़ियों में एक शव मिला है. पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त माखनसिंह नामक युवक के रुप में हुई है. माखनसिंह मंंडीदीप से ट्रक में सवार होकर भोपाल आ रहा था. संभवत: माखनसिंह की हत्या लूट को लेकर की गई हो. पुलिस के अनुसार शव को झावरिया पठार के नीचे फेंका गया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें