मंगलवार, 4 सितंबर 2018

अमित शाह की संभागीय बैठकें 12 से होंगी शुरु


विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश में 12 सितंबर से सक्रिय होंगे. वे पहले संभाग स्तर पर बैठकें लेकर संगठन की नब्ज टटोलेंगे. शाह अपना दौरा उज्जैन संभाग से शुरु करेंगे. 
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सक्रियता दिखाने जा रहे हैं. वे राज्य के सभी संभागों पर बैठकें लेंगे. बैठकों की शुरुआत 12 सितंबर को उज्जैन से होगी. यहां पर वे संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारियों की बैठकें लेंगे. उज्जैन के बाद वे  15, 19 एवं 30 सितंबर को ग्वालियर, रीवा और शहडोल संभाग की बैठक करेंगे.  शाह अगले महीने अक्तूबर में 2, 3 एवं 6 अक्तूबर को जबलपुर, सागर औेर इंदौर संभाग की बैठक करेंगे. प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम बन चुका है. उनके प्रवास की भी व्यवस्था भी हो चुकी है. वे बैठक करने के बाद मध्यप्रदेश में रुकेंगे या वापस जाएंगे यह उनकी व्यस्तता पर निर्भर करेगा. संभागीय बैठकों में शाह सीधे जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों से जमीनी फीडबैक लेंगे. ज्ञात हो कि इससे पहले राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और महामंत्री अनिल जैन शाह को चुनावी तैयारियों का फीडबैक दे चुके है. शाह के दौरे के बाद भाजपा प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें