मंगलवार, 4 सितंबर 2018

526 करोड़ के राफेल की कीमत कैसे हुई 1670 करोड़

 पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा ने भाजपा पर बोला हमला
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि यूपीए सरकार में 526 करोड़ के राफेल की कीमत एनडीए सरकार में 1670 करोड़ रुपए कैसे हुई. उन्होंने कहा कि नोट बंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है.
कुमारी शैलजा आज राजधानी प्रवास पर थीं, उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा कि जो विमान यूपीए के कार्यकाल में 526 करोड़ रुपए में खरीदा जा रहा था, वह 1670 करोड़ रुपए में कैसा खरीदा गया. उन्होंने कहा कि  राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार पर लोकसभा में सरकार ने जवाब नहीं दिया और ना ही जवाब मिल रहा है. सरकारी खजाने को  इस डील से 41 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट की कमेटी आन सिक्योरटी से डील की मंजूरी नही ली गई. नियम शर्तों और प्रक्रियाओं के विरुद्ध  राफेल लड़ाकू विमान का सौदा किया गया है. झूठ बोलते ही देश की रक्षा मंत्री कि नियम के अनुसार सौदा किया गया. राफेल डील पर जब राहुल गांधी ने संसद में सवाल पूछा तो कोई जवाब नही दे रहा, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी घुमा-घुमा कर जवाब दे रहे है.
56 इंच का सीना राफेल डील पर जवाब क्यों नहीं देता
कुमारी शैलजा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेताओं पर सीधा हमला बोला और कहा कि चुनाव नजदीक आते-आते असली चेहरे सामने आने लगे हैं. उन्होंने कहा कि अब संसद से सड़क तक राफेल डील का जवाब मांग रहे हैं, परन्तु देश का चौकीदार जिसका सीना 56 इंच कहा है, अब वह सीना इसका जवाब क्यों नहीं दे रहा है? उन्होंने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया. उन्होंने कहा कि इस नोटबंदी से कुछ लोगों को फायदा हुआ, बल्कि पूरे की जनता अब परेशान हो रही है. छोटे व्यापारियों को तो बहुत नुकसान हुआ है और कई लोगों की जानें भी गई है. शैलजा ने कहा कि आरबीआई की रिपोर्ट कहती है कि 99.3 पैसा वापस आ गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें