राजधानी में दोस्त को पिटता देख बीच-बचाव करने गए युवक के पेट में छुरी से वार कर दिया. युवक जब घायल होकर जमीन पर गिर गया तो चारों आरोपी भाग गए. बाद ेमें दोस्त ने घायल दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपी फरार हैं.
कोलार थाना पुलिस के अनुसार योगेश हरदेलिया पति गयाप्रसाद हरदेलिया निवासी मंदाकिनी कालोनी, की शिकायत पर फरहान, शुभम, गोलू और हर्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि बीती रात चारों आरोपी, योगेश के दोस्त उत्कर्ष को पीटने के लिए आए थे. झगड़े के दौरान बीच बचाव करने के दौरान आरोपियों ने योगेश पर छुरी से हमला कर दिया. पुलिस का कहना है कि हमले में योगेश के पेट में गंभीर चोटें आई हैं. छुरी लगने के बाद योगेश जमीन पर गिर गया, इसके बाद चारों भाग गए. घायल योगेश को इलाज के लिए शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द उन्हें हिरासत में लिया जाएगा.
बाइक से गिरी महिला की मौत
अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार शकुन बाई पति रमेशचंद्र पोशर निवासी अयोध्या नगर, बीते 2 सितंबर को मिनाल गेट नंबर 2 के सामने चलती बाइक से नीचे गिर गई थी. हमले में शकुन बाई के सिर में गंभीर चोटें आई थी. घायल शकुन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
नाबालिक लापता
अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार खजूरी कलां निवासी नन्हू उर्फ मुन्नाला की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू बंशकार, बीते मंगलवार सुबह से लापता है. खुशबू के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें