राजधानी में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंगलवार को हबीबगंज थाने का घेराव किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को छिपाने का प्रयास कर रही है.पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हबीबगंज थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम किया.
कुछ दिन पहले 1100 क्वार्टर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा अपहरण करने के बाद उसके साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया था. ब्राह्मण समाज का आरोप है गैंगरेप के इस मामले में पुलिस ने सिर्फ नवेद नाम के लड़के पर बलात्कार का मामला दर्ज किया है. मामले मे शामिल अन्य दो आरोपियों पर सामान्य धारा लगाई है. पुलिस दो आरोपियों को बचा रही है. दो अन्य आरोपी अनमोल सिंह सिंह चौहान रोहित मुख्यमंत्री के रिश्तेदार हैं. आरोपियों के पिता गुड्डू सेठ बकतरा क्षेत्र के सरपंच हैं. पुलिस ने रोहित व अनमोल पर अपहरण व छेड़छाड़ का कैस दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस की ओर से नावेद पर ही दुष्कर्म का कैस लगाया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें