![]() |
| राजेश कोली |
भोपाल साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजेश कोली पिता धर्मपाल कोली उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बड़ौली तहसील पलबल जिला पलबल हरियाणा, के रूप में हुई है. आरोपी राजेश ने युवती का मोबाइल नंबर फेसबुक के जरिए हासिल किया था, उसके बाद से वह वाट्स ऐप पर युवती के साथ अश्लील बातचीत करने लगा. पुलिस का कहना है कि जब युवती ने राजेश की बातों का जवाब देना बंद कर दिया, तो आरोपी ने उसे वाट्स ऐप पर अश्लील वीडियो भेजना शुरू कर दिया था. पुलिस का कहना है कि बीते दिनों युवती द्वारा साइबर थाने में आरोपी राजेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर आरोपी राजेश को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया.
ससुराल वाले दहेज के लिए करते हैं प्रताड़ित
कोलार थाना क्षेत्र में दहेज मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है. रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई है. कोलार थाना पुलिस के अनुसार भारती मारन पति विक्रम मारन निवासी अकबरपुर नयापुरा, की शिकायत पर आरोपी विक्रम मारन, चिरोंजी लाल, कला बाई, कैलाश, सबिता और गोविंद के खिलाफ धारा 498 ए, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि भारती का आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले दहेज का दबाव बना रहे थे. जब भारती, दहेज लोभियों की इस मांग को पूरा न कर पाई, तो उन्होंने उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें