![]() |
| ज्योतिरादित्य सिंंधिया |
कांग्रेस चुनाव अभियान के लिए संभाग स्तर पर समितियों का गठन करेगी. संभागीय समितियों में 25 सदस्य शामिल होंगे.
यह फैसला चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंंधिया ने समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक में लिया. सिंधिया ने सदस्यों से कहा कि जो संकल्प और निर्णय हमने इन तीन बैठकों में लिए हैं अब उन्हें जमीन पर उतारने का समय है. अगले तीन दिन में संभागीय चुनाव प्रचार अभियान समिति का गठन कर दिया जाएगा. हर संभागीय समिति में 25 सदस्य शामिल रहेंगे. संभागीय अध्यक्ष अपने संभाग में विधानसभावार चुनाव प्रचार अभियान समिति गठित करेंगे जिसमें अधिकतम ग्यारह सदस्य रहेंगे. संभाग स्तरीय समिति बनने के बाद वह ब्लाकवार दौरा करके प्रचार अभियान की शुरूआत करेगी. यह अभियान 10 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा.
सिंधिया ने कहा कि वे स्वयं भी जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरान कोई आमसभा नहीं होगी. अब चुनाव अभियान समिति की बैठक भोपाल में न होकर हर संभाग की अलग-अलग होंगी. इसी तारतम्य में सिंधिया अपना दौरा आगामी 10 जुलाई से शुरू करेंगे. वे 11 जुलाई को खजुराहो पहुंचकर वहां टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना के चुनाव अभियान समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे और उसके बाद इन जिलों में जनसंपर्क करेंगे. इस बैठक में चुनाव अभियान समिति के सदस्य मुकेश नायक उपस्थित रहेंगे. सिंधिया 12 जुलाई को रीवा में रीवा, सतना और सीधी के चुनाव अभियान समिति सदस्यों की बैठक लेंगे. प्रचार समिति के सदस्य राजमणि पटेल इस बैठक में उपस्थित रहेंगे.
सिंधिया 13 जुलाई को शहडोल में शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों की बैठक लेंगे और जनसंपर्क करेंगे. बैठक में इंद्रजीत कुमार पटेल उपस्थित रहेंगे. वे 14 जुलाई को जबलपुर में जबलपुर, मंडला और डिंडौरी और 15 जुलाई को दमोह में दमोह, सागर और कटनी जिलों की बैठक और जनसंपर्क करेंगे. जबलपुर की बैठक में विवेक तन्खा और दमोह की बैठक में मुकेश नायक उपस्थित रहेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें