राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बड़े तालाब में युवक का शव मिला है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया हे.
पुलिस का कहना है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है. वहीं परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया है. पुलिस के अनुसार वाजपयी नगर न्यू मल्टी निवासी 22 वर्षीय विकास सावले पिता राजाराम फोर व्हीलर गाड़ी पर ड्रायवरी करता था. कल शनिवार की शाम विकास की लाश बड़े तलाब में मिली, जिसे 108 गाडी की मदत से हमीदिया अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें