पूरा देश जानना चाहता है व्यापमं का सच क्या है? इतने लोग क्यों मरे?समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की तरह ही मध्यप्रदेश में भी डबल एजिंन वाली सरकार चल रही है. फिर भी जनता को सुविधाएं नहीं मिल रही है. सरकारें जनता को भ्रमित कर रही हैं. किसानों, युवाओं को धोखा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि व्यापमं मामले का सच पूरा देश जानना चाहता है. इस घोटाले में आखिर ऐसा क्या था कि इतने लोग मारे गए.
अखिलेश यादव आज सुबह दो दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मीडिया से चर्चा की. चर्चा के दौरान जमकर शिवराज सरकार पर हमला बोला. यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश की तरह ही मध्यप्रदेश में भी डबल एजिंन वाली सरकार चल रही है. ये सरकारें केवल भ्रम फैलाना जानती है. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने इतने साल तक शासन किया, मगर किसानों की दुर्दशा को दूर नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में किसान आज भी परेशान घूम रहा है. आत्महत्या कर रहा है. महिला अत्याचार मामले में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है, प्रथम स्थान पर है, मगर सरकार को इस बात की चिंता नहीं. युवाओं की परेशानी सरकार को नही ंदिख रही है.
सड़कों की स्थिति को लेकर अखिलेश ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भले ही प्रदेश की सड़क की तुलना अमेरिका से करें, मगर मेरा मानना है कि हमने (समाजवादियों) ने जो काम किए वे काम भाजपा की सरकारों ने नहीं किए. उन्होंने कहा कि हमने उत्तरप्रदेश में ऐसी सड़क बनाई, जिस पर इमरजेंसी में विमान की लेंडिंग कराई जा सकती है. मगर भाजपा ने यह काम रुकवा दिया. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कहीं ऐसी सड़क है क्या? उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में समाजवादी ने एक्सप्रेस वे बनवाया. जिसका दोबारा शिलान्यास, उद्घाटन किया गया. यादव ने कहा कि किसानों को सुविधा देने के नाम पर सरकार केवल आश्वासन देती है, मगर उसे पूरा नहीं करती है.
कमलनाथ ने हमारे अच्छे संबंध
मध्यप्रदेश मेंं कांग्रेस के साथ चुनाव में गठबंधन को लेकर जब अखिलेश यादव ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कमलनाथ के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. बसपा के साथ मध्यप्रदेश में कांग्रेस के गठबंधन को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे बोल देते हैं, हम चुप रहते हैं. लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने पर उन्होंने कहा कि हम तैयार है, वे (तारीख तो बताएं). हमारी तैयारी है. भाजपा कभी तारीख नहीं बताती. कर्नाटक के मुख्यमंत्री का गठबंधन को लेकर मीडिया में आए बयान पर उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बधाई देता हूं. गठबंधन करके राजनीति करना हिम्मत वाले राजनेता का ही काम होता है.
अमित शाह पर कसा तंज
अखिलेश यादव आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी तंज कसने से नहीं चूके. जब उनसे पूछा कि जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ अवसर पर शाह ने शिवराजसिंह चौहान की प्रशंसा कि और कहा कि उनके जैसा मुख्यमंत्री कोई नहीं है. इस पर यादव ने कहा कि पता नहीं, शाह कब क्या कहते हैं. उत्तरप्रदेश गए थे तो योगीजी के बारे में भी उन्होंने यही कहा था. अब शिवराजजी के बारे में यह कह रहे हैं. किसे सच माने. यह तो दोनों ही मुख्यमंत्री बता सकते हैं.
कहां के है ये चौहान
यादव ने शिवराज सिंह पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब शिवराजसिंह चौहान यूपी में चुनाव प्रचार करने गए थे, तो वहां लोग कंफ्यूज हो गए थे कि ये चौहान कहां कि हैं. पृथ्वीराज चौहान या महाराणा प्रताप चौहान. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था चौपत है. समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी. एक प्रश्न के जवाब में कहा कि हम युवाओं को अधिक अवसर देंगे. संगठन में युवा वर्ग को अधिक ेसे अधिक काम करने का मौका मिलेगा.
ग्वालियर की सड़कों में चला चुके हैं साइकिल
आने वाले चुनावों पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में समाजवादियों को काम करना है और आने वाले समय में हमारी पार्टी चुनाव भी लड़ेगी. अखिलेश ने कहा कि मुझे याद है हमने ग्वालियर में साइकिल चलाई थी. पिछले दिनों सपा सरकार के किए हुए कामों पर मोदी सरकार के दावे पर अखिलेश का कहना था कि शिलान्यास का शिलान्यास होता है, उद्घाटन का उद्घाटन होता है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें