योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश में बेरोजगारी को माथे पर कलंक बताया. उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार बेरोजगारी को दूर करने में असफल रही है.
बाबा रामदेव ने यह बात आज राजधानी प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में बेरोजगारी बड़ा प्रश्न है. केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों को इस दिशा में जितना काम करना चाहिए था, उन्होंने उतना काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि गरीबी और भूख भारत माता के माथे पर कलंक है. उन्होंने बताया कि पंतजलि ने बीते एक माह में 11 हजार लोगों को नौकरियां दी है. आने वाले कुछ महीनों में इतने ही लोगों को और रोजगार दिया जाएगा. बाबा ने बताया कि मध्यप्रदेश में हमने 15 सौ लोगों को नौकरियां दी है. हमारा संकल्प है कि बेरोजगारी, भूख और अभाव का जो कलंक भारत माता के माथे पर है, उसे हमें मिटाना है. मध्यप्रदेश में बाबाओं को मंत्री का दर्जा दिए जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री, मुख्यमंत्री बनने का शौक नहीं है. बाबा ने कहा कि जिसे बनना हो उससे सवाल करें. स्वामी अग्निवेश पर हमले की घटना पर कहा कि इस तरह हमला पिटाई शोभनीय नही.
कमलनाथ ने किया बाबा का सर्म्थन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बाबा रामदेव द्वारा बेरोजगारी को लेकर दिए बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि रामदेव ने सही बोला है. बेरोजगारी देश में बढ़ी है. केन्द्र सरकार ने युवाओं से जो रोजगार देने का वादा किया था, उसमें वह असफल रही है. सरकार केन्द्र और प्रदेश में युवाओं को काम नहीं दे पा रही है. बेरोजगार आज परेशान घूम रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें