शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

हमारा लक्ष्य कांगे्रस की सरकार बनाना


प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में कहा कि हम किसी भी जाति के ऐसे उम्मीदवार को राजनैतिक प्रतिनिधित्व देंगे, जिसकी स्वीकार्यता अन्य समाज में भी है, जो जनता से सीधा जुड़ा हो और जिसका तगड़ा जनाधार हो. उन्होंने कहा कि कांगे्रस की परंपरा सभी समाजों को साथ में लेकर चलने की है. अभी हमारे सामने सिर्फ एक ही लक्ष्य है, वह है चुनाव जीतकर मध्यप्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनाना. इस यज्ञ में पिछड़ा वर्ग का महत्वपूर्ण रोल रहेगा. मेरा आप सभी से विनम्र आग्रह है कि इस समय कांगे्रस के पक्ष में अपने वर्ग के सभी लोगों को एकत्र करें, फिर कोई ताकत नहीं जो कांगे्रस को जीतने से रोक सके. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें