शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

न युवाओं को रोजगार मिला, न किसानों की आय हुई दो गुना

 सपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री पर हमला, कहा कहा है 100 स्मार्ट सिटी 
दो दिवसीय राजधानी प्रवास पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदीजी ने युवाओं, किसानों ने वादे किए, मगर उन्हें पूरा नहीं किया. उन्होंने जानना चाहा कि प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि कितने युवाओं को वे रोजगार दे पाए और कितने किसानों की आय को उन्होंने दो गुना किया.
यादव आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के निवास पर उनके मुलाकात करने पहुंचे थे. मुलाकात के बाद यादव के साथ संंयुक्त रुप से वे मीडिया से रुबरु हुए. उन्होंने कहा कि मोदी देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने वाले थे, किसानों की आय को दो गुना करने वाले थे, बेरोजगारों को रोजगार देने वाले थे, काला धन वापस लाने वाले थे, यह सब कहां है. यह प्रधानमंत्री को जनता को बताना चाहिए. 
यादव ने कहा कि अरुण यादव के पिता स्वर्गीय सुभाष यादव और उनके पिता मुलायम  सिंह यादव के संबंध किसी से छीपे नहीं हैं. संबंधों को लेकर शिष्टाचार पुराने लोगों में काफी था. उन्होंने कहा कि नेताजी ने जो संबंधों का सिलसिला शुरु किया था, वह आज भी जारी है. यह पारिवारिक रिश्ता है. उन्होंने कहा कि दो दलों के संबंध अलग बात है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से भी उनके रिश्ते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे दलों के संबंधों से जनता को फायदा होता है, विकास होता है तो हम इसे लेकर सोचेंगे. उन्होंने कहा कि जो हमारे बुजुर्गों ने किया है, उस परंपरा को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है.
पूरे देश का है बुरा हाल
अखिलेश यादव ने कहा कि एमएसपी फार्मूले को भाजपा ने पूरी तरह से बदल दिया है. कांग्रेस ने कई बार एमएसपी बढ़ाई थी. उन्होंने कहा कि आज देश में किसान आत्महत्या कर रहा है, नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है. विदेशों ने तरक्की कर ली और मोदीजी केवल विदेश घूम रहे हैं. देश का बुरा हाल है. भाजपा और सरकार मौन है.भाजपा को यह बताना चाहिए कि यह कौन सा डिजीटल इंडिया है, यह कैसा भारत है.
गठबंधन किसी की मजबूरी नहीं 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि उनकी मुलाकात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से हुई है. उनसे, उनसे उनके रिश्ते हैं. उनके साथ क्या चर्चा हुई इसका खुलासा हम नहीं करेंगे. यादव ने कहा कि गठबंधन उत्तरप्रदेश या मध्यप्रदेश की मजबूरी नहीं है, यह किसी दल की भी मजबूरी नहीं है. उन्होंने कहा कि किसान, बेरोजगार, व्यापारी और सभी चाहते हैं कि मध्यप्रदेश में भी हम सब मिलकर जीतें.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें