बुधवार, 21 मार्च 2018

पंचायत सचिव कर रहा था गांजे की तस्करी

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध तरीके से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ाया गया आरोपी, धार जिले का पंचायत सचिव है. पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है. 
इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार बीते सोमवार रात मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को विंध्या इंजीनियरिंग कालेज के पास से हिरासत में लिया गया. आरोपी की पहचान अरुण कुमार पिता जुगल किशोर कानुनागो उम्र 48 वर्ष निवासी मेला मैदान मनावर धार, के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 1995 से ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है. वह उमकरबंद पाडला में बल्लू और मुहाली मनावर में जगदीश नामक व्यक्यिों से 3 से 8 हजार रुपए किलो में गांजा खरीदता था. इस गांजे की खपत वह महंगे दामों में शहर में किया करता था.  आरोपी के कब्जे से ढाई किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. आरोपी से पूछताछ जारी है. पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें