मंगलवार, 20 मार्च 2018

अनूठे प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी, नहीं मान रही सरकार

मध्य प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का एक महीना पूरा हो गया है. हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने फिर अपने प्रदर्शन का एक अनूठा तरीका निकाला है.
दरअसल, नवरात्रि के अवसर पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नौ देवियों का स्वरूप रखकर संविदा एकता के साथ-साथ नारी शक्ति को दशार्ने की कोशिश की है.  इसके साथ ही मानव श्रृंख्ला बनाकर अपनी मांग को सरकार के सामने रखा है. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को नवरात्रि तक मांग पूरी करने का अल्टीमेटम भी दिया.  बता दें कि नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से प्रदेश भर की स्वास्थ्य सेवाएं अव्यवस्थित हो गई हैं. ये हड़ताल प्रदेश के 51 जिलों में जारी है वे पूरे प्रदेश भर में अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के कोने कोने में अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें