मंगलवार, 20 मार्च 2018

महिला और युवा कांग्रेस ने घेरा रामपाल का बंगला

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर आज राजधानी में महिला और युवा कांग्रेस ने मंत्री रामपाल सिंह के बंगले का घेराव किया. घेराव करने गए कार्यकर्ताओं ने मंत्री के पुत्र गिरिजेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की है.
भोपाल जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता रामपाल के बंगले पर पहुंची और धरने पर बैठ गर्इं. यहां पर महिला कार्यकर्ताओं ने रामपाल के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है.सरकार सुरक्षा तो कर नहीं पा रही है. उन्होंने कहा कि सभी को यह पता है कि प्रीति से मंत्री पुत्र ने विवाह किया है, मगर सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर पा रही है. महिला कांग्रेस के अलावा युवा कांग्रेस ने इस मामले को लेकर मंत्री रामपाल के बंगले का घेराव किया. पार्षद मोनू सक्सेना के नेतृत्व में बंगले पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बंगले में घुसने का प्रयास किया, मगर बंगले पर तैनात पुलिस बल उन्हें रोक दिया. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें