![]() |
| नरोत्तम मिश्रा |
राज्य विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक के बाद जनसंपर्क मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट में प्रदेश भर में 108 की तर्ज पर पशुओं के उपचार के लिए हेल्पलाइन शुरु करने का फैसला लिया है. पशुओं के उपचार के लिए टोल फ्री नंबर 1962 होगा. पशुओं की सहायता के लिए पूरे प्रदेश में 15 अगस्त से 1962 हेल्पलाइन सेवा शुरु करने का प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया है. इसके अलावा राजधानी भोपाल गैस त्रासदी के कारण पीड़ित बच्चों की किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट को लेकर नीति बनाए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया है. बैठक में गैस पीड़ितों के लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट के लिये बाहर से इलाज को मंजूरी मिली है. अब मरीज प्रदेश के बाहर भी सरकारी मदद पर इलाज करा सकेंगे. वहीं नेतृत्व विकास परियोजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को प्रशिक्षण दिए जाने का भी फैसला लिया है. कक्षा 10 वीं मेधावी छात्रों को इसका फायदा मिलेगा. डा. मिश्रा ने बताया कि शासकीय स्कूलों में सेटेलाईट शिक्षा वर्चुअल क्लास की नीति के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूर किया गया है. इसके अलावा बैठक में महर्षि बाल्मीकि परियोजना के बजट को बढ़ाने की मंजूरी भी दी गई है. साथ ही पवई सिंचाई परियोजना का बजट भी बढ़ाया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य दलहन संघ के कर्मचारियो के संविलयन किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. मंत्री ने बताया कि बैतूल जिले के सारणी में सतपुड़ा ताप विद्युत ग्रह की दो यूनिट बंद करने का प्रस्ताव भी आया जिसे निरस्त कर दिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें