राजधानी के गौतम नगर थाना पुलिस ने एक देशी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 28 हजार रुपए कीमत का माल बरामद किया है.
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कमल उर्फ बंटी निवासी जेपी नगर, के रूप में हुई है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कमल को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के घर की तलाश लेने पर उसके पास से 400 देशी शराब के क्वाटर बरामद किए गए हैं. बरामद किए गए सामान की कीमत 28 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी कमल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
बुजुर्ग ने लगाई फांसी
बागसेवनियां थाना पुलिस ने बताया कि मकान नंबर बी-6 सुरेन्द्र विहार कालोनी बागमुगालिया निवासी दिलीप कुमार पिता नरेन्द्र नाथ ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. परिजनों ने जब देखा तो वृद्ध को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस का कहना है कि दिलीप कुमार के आत्महत्या करने के कारण फिलहाल अज्ञात हैं और न ही लाश के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया है.साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
बदमाश ने मारी गोली
राजधानी के शाहजहांनबाद थाना क्षेत्र में तंजिल नामक बदमाश ने शाहरुख और पप्पू से बहस के दौरान गोली चला दी. घटना में शाहरुख को गोली लगी है. पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश हैं. शाहरुख और तंजिल पूर्व में अच्छे दोस्त थे, मगर वर्तमान किसी बात को लेकर तीनों के बीच मनमुटाव हुआ है. शाहरुख और पप्पू बाइक से जा रहे थे, तभी तंजिल ने उन्हें रोका और पप्पू से बहस करने लगा. तंजिल ने गोली पप्पू को मारी थी, मगर वह बच गया और गोली शाहरुख को लगी. घटना के बाद तंजिल भाग गया. लोगों ने शाहरुख को अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि तीनों की बदमाशों पर राजधानी के अलग-अलग थानों में शिकायतें दर्ज हैं, शाहरुख जहांगीराबाद पुलिस का निगरानीशुदा बदमाश है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें