राजधानी के अरेरा हिल्स इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब बिरला मंदिर के पास फिल्टर प्लांट में गैस लीक हो गई, यहां बने फिल्टर प्लांट में क्लोरिन गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई और क्षेत्र के लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई.
दरअसल सालों पहले भीषण गैस त्रासदी झेल चुके भोपाल के लोगों में अब गैस लीक की छोटी घटनाओं पर भी अफरा-तफरी मच जाती है. ऐसी ही घटना शहर के बिरला मंदिर के पास वाले इलाके में हुई जब यहां बने फिल्टर प्लांट में क्लोरिन गैस लीक हुई. घटना की जानकारी मिलने पर भोपाल नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने तुरंत गैस लीकेज पर काबू पाया. फायरकर्मी रियाजुद्दीन ने लीकेज पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई. इस घटना ने फिल्टर प्लांट की अव्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी. बताया जा रहा है कि यहां प्लांट में कई सिलेंडर डैमेज कंडीशन में है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें