स्कीमर लगाकर एटीएम कार्ड क्लोन कर पैसे निकालने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का राजधानी भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है. साइबर पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
जानकारी के अनुसार इस गिरोह कुल 11 सदस्य पूरे देश में सक्रिय होकर कार्ड की क्लोन करके पैसे निकालने का काम करते थे. गिरोह का मुख्य सरगना हुसैन हाकम है. साइबर पुलिस भोपाल ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर हुसैन हाकम को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में हुसैन हाकम द्वारा बताया गया कि उसका साथी फैजान खान नेपाल के रास्ते से दुबई भाग गया है. पूछताछ में हुसैन हाकम ने यह भी बताया कि उसने गिरोह के कुल 11 सदस्यों में 4 लड़कियां भी शामिल हैं. हुसैन हाकम फ्लाइट से राजधानी भोपाल में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आया था. साइबर क्राइम पुलिस ने इंडिया वन समाचार को बताया कि आरोपी हुसैन हाकम से पूछताछ जारी है. पूछताछ के आधार पर अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें