गुरुवार, 19 जुलाई 2018

स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पत्नी मामले में सुनवाई शुरु

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी सिंह द्वारा दायर अपने बेटे मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के खिलाफ दायर किए गए मामले की गुरूवार को जिला अदालत में पहली सुनवाई हुई. सरोज कुमारी सिंह द्वारा बेटों पर लगाए गए प्रताड़ना और केरवा कोठी से बेदखल करने के केस के मामले में कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी से रिपोर्ट देने कहा है.
 कोर्ट ने कहा है कि ये रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की अगली सुनवाई 2 अगस्त को होगी. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की ओर से कोर्ट में वकील विनीत गोधा पेश हुए.  पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी सिंह ने पिथले महीने अपने बेटों के विरुद्ध जिला अदालत में केस दायर किया था. इसके बाद आज मामले की पहली सुनवाई जज गौरव की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान सरोज सिंह के वकील और अजय सिंह की बहन वीणा कोर्ट में पेश हुई. सरोज कुमारी नहीं पहुंची, उनके वकील ने बताया कि सरोज सिंह का स्वास्थय ठीक नहीं है. अजय सिंह के बड़े भाई अभिमन्यु सिंह की ओर से वकील साजिद अली ने पेश होकर अपने मुवक्किल का पक्ष रखा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें