गुरुवार, 19 जुलाई 2018

डिजीटल नफरत फैलाती है भाजपा: अखिलेश


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा डिजीटल नफरत फैलाती है. उन्होंने भाजपा पर जातीवाद फैलाने का भी आरोप लगाया है.
 यादव ने राजधानी प्रवास के दौरान आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि  भाजपा डिजीटल नफरत फैलाने वाली पार्टी है. विकास के काम तो भाजपा करती नहीं है, जातिवाद में लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है. उन्होने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जोड़ने के लिए होता रहा, मगर भाजपा इसे नफरत फैलाने के लिए उपयोग कर रही है. यादव ने कहा कि समावादी डिजीटल फोर्स भाजपा के सोशल मीडिया का पलटवार करेगी और करारा जवाब भी देगी. यादव ने कहा कि समाजवादियों द्वारा धर्म के आधार पर फैल रही नफरत को खत्म करने का प्रयास है.हम यहां पर शोषित और पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे.  उन्होंने भाजपा की केन्द्र और मध्यप्रदेश की सरकार पर झूठे आंकड़े दिखाकर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कभी ऐसा नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्दघाटन कर रहे हें. मध्यप्रदेश में भी लैपटाप बाटने का सपना युवाओं को दिखाया, वो भी प्रदेश की सरकार ने पूरा नहीं किया. 
जल्द एलान करेंगे गठबंधन का
यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी. साथ ही सभी दलों से बातचीत के दरवाजे खुले हैं. हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोगों को सेक्युलर विचारधारा के लोगों से समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अपील करते हैं. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस ने सहयोग मांगा था, हमने उनकी मदद की, लेकिन आगामी उपचुनाव में मजबूत सीटों पर पूरी ताकत से लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम गठबंधन के पक्ष में हैं. गठबंधन की सफलता पर यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश में समाजवादी विचारधारा के लोगों से गठबंधन कर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की सीट पर जीत हासिल की. बहुजन समाज पार्टी से समाजवादी रिश्ते बहुत अच्छे हैं. हम मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे. गठबंधन का एलान जल्द किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें