
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल का हिसाब दें, दिग्विजयसिंंह के कार्यकाल की चिंता न करें.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा सरकारी यात्रा है. सरकारी, अधिकारी और कर्मचारी भीड़ जुटाने का काम कर रहे हैं. बसें भरवा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करने के लिए सरकार के आदेश हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी पैसे को लूटा जा रहा है. जनता का पैसा है, सरकार का नहीं, यात्रा भाजपा की है तो शिवराज सिंह को चाहिए यह था कि भाजपा ही इस पर खर्च करती. उन्होंने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए स्कूली बच्चों को स्कूलों से लाकर मुख्यमंत्री का स्वागत कराने के लिए कतार में खड़ा किया जा रहा है. कमलनाथ ने आरोप लगाया कि पिछले छह में से सरकारी खर्च पर इस तरह के राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. यात्राएं निकाली जा रही हैं. हम इनकी पोल खालेंगे, हमारी जनजागरण यात्रा इनकी पोल खोलने के लिए शुरु हो गई है. जन जागरण यात्रा में लोग स्वप्रेरणा से आ रहे हैं. हमारा भी लोगों से आह्वान है कि जनजागरण यात्रा में लोग स्वप्रेरणा से आएं. कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री अपना हिसाब दें, दिग्विजयसिंह के कार्यकाल की वे चिंता न करें.
अखिलेश ने कहा 15 साल पहले का देखें कार्यकाल
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शिवराज सरकार को घेरा. यादव ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार आज अपने कामकाज तो बता नहीं रही. सरकार को यह बताना चाहिए कि उन्हें 15 साल में क्या किया है? उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखना चाहिए कि 15 साल पहले की सरकार ने क्या नहीं किया. हम देखते हैं कि इन 15 सालों में भाजपा की सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ से पीछे ढकेल दिया है. उन्होंने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री था तक प्रदेश सरकार के मुखिया से ग्वालियर केंट से एक सड़क बनवाने को कहा था, पांच बजट निकाल दिए, मगर सड़क बनाना तो दूर उसकी बात ही नहीं की.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें