गुरुवार, 19 जुलाई 2018

दिग्विजय सिंह देशद्रोही श्रेणी के नेता: शिवराज


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर निशाना साधा और उन्हें देशद्रोही श्रेणी का नेता करार दिया. उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंंह कुंठित हैं.
चौहान ने ये आरोप आज सतना में मीडिया से चर्चा करते हुए लगाए. जनआशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन आज उन्होंने सतना में सभा भी की. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्विजयसिंह वे शख्श हैं, जो आतंकवादी को मार दिया जाए तो उसके घर जाते हैं. उसे जी कहकर संबोधित करते हैं. कई बार तो दिग्विजयसिंह के यह कदम देशद्रोही लगता है. उन्होंने कहा कि  उनके 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश तबाह हो गया था, ना बिजली, ना पानी और ना सड़क थी. 2003 में भाजपा को बीमारू राज्य मिला था, जिसे आज विकसित राज्यों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया गया है. 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमारी यात्रा के पीछे-पीछे अपनी यात्रा निकाल रही है. कांग्रेस पिछलग्गू पार्टी हो गई है. कांग्रेस अब अजब-गजब पार्टी हो गई है. मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष और उनकी मां सरोज सिंह के विवाद पर कहा कि हम मां के साथ खड़े हैं. वो कोई सामान्य महिला नहीं बल्कि देश के मूर्धन्य नेता रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पत्नी हैं, वो जो चाहेंगी सरकार मदद करेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें