बुधवार, 1 अगस्त 2018

पहले 50 साल का हिसाब दें, फिर मांगे 15 साल का हिसाब



मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अहंकार में डूबी हुई है, इसीलिए उसके नेता दंभ में चूर होकर यह कहते है कि हम जनता के बीच आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे, जनता हमें खुद आशीर्वाद देने आएगी. कांग्रेस नेताओं का यह कथन उनके अहंगारी होने को दर्शाता है. कांग्रेस ने जनता के लिए कभी कोई काम नहीं किया और हमने 15 साल का हिसाब मांगते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले 50 साल का हिसाब दें, फिर हम उन्हें 15 साल का हिसाब बताएंगे. 
मुख्यमंत्री ने ये बातें आज जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि  लोकतंत्र में जनता भगवान होती है और नेता उसका सेवक होता है. मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, यहां की जनता मेरी भगवान है और उनका पुजारी शिवराजसिंह चौहान है.  उन्होंने कहा कि भगवान के घर पर आशीर्वाद लेने के लिए जाना पड़ता है. जनता ने हमें तीन बार आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर दिया.  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अंहकार और सामंतवादी सोच से डूबी हुई है. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी गरीबी हटाने की बात करते रहे, लेकिन दुर्भाग्य से गरीबी नहीं हटी, गरीबी के बजाए कांग्रेस ने गरीबों को हटाने का काम किया. भारतीय जनता पार्टी गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है. प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना के माध्यम से गरीबों के सिर पर पक्की छत सुनिश्चित की है, वहीं मध्यप्रदेश सरकार संबल योजना के माध्यम से गरीबों की चिंता कर रही है. अब मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी आदिवासी, गरीब बिना आवास नहीं रहेगा. रहने के लिए उन्हें जमीन पर पट्टे दिए जाएंगे.
शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत बेटियां होगी
कोतमा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि बेटियों के मान और सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकारें काम कर रही है. बेटियों को समाज में बराबरी का हक मिले, इस दिशा में प्रदेश सरकार ने महिलाओं के पक्ष में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है. जल्दी ही शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिसमें 50 प्रतिशत स्थान बेटियों को दिया जायेगा. ताकि प्रदेश की बेटियां भी यह कह सकेंगी कि उनके मामा ने उन्हें स्वावलंबी बना दिया है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें