मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से एक अगस्त तक 9 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है. प्रदेश के 36 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है. कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 6 है. सर्वाधिक वर्षा 667.3 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 237 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है.
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले रायसेन, टीकमगढ़, नीमच, शाजापुर, आगर-मालवा, मुरैना, भिण्ड, दतिया और सीहोर हैं. सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, बालाघाट, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, सिंगरौली, सतना, सीधी, शहडोल, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, देवास, गुना, ग्वालियर, श्योपुरकलां, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, हरदा, शिवपुरी, और अशोकनगर हैंकम वर्षा वाले जिले अलीराजपुर, धार, डिण्डोरी, रीवा, बैतूल और अनूपपुर हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें