बुधवार, 1 अगस्त 2018

संवैधानिक लोकतंत्र बचाने के लिए लोक क्रांति सम्मेलन आज


लोक क्रांति अभियान द्वारा वैकल्पिक राजनीति एवं विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रम के क्रम में लोकतांत्रिक जनता दल मध्यप्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय लोक क्रांति सम्मेलन 2 अगस्त को प्रात: 10 बजे से गांधी भवन, भोपाल में आयोजित किया गया है. 
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के शरद यादव होंगे. विशेष अतिथि के रूप में फूल सिंह बरैया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बहुजन संघर्ष दल, गुलजार सिंह मरकाम, राष्ट्रीय संयोजक, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, मनमोहन शाह भट्टी, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल की महासचिव प्रो. सुशीला मोराले, उपाध्यक्ष डॉ. एस.एन. गौतम, कोषाध्यक्ष डॉ. लाल रत्नाकर, महासचिव अरूण श्रीवास्तव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता बादल सरोज, राज्य सचिव जसविंदर सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुशवाह, समाजवादी चिंतक विजय प्रताप होंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें