बुनकरों के रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें बाजार की मांग से परिचित कराने एवं उनके द्वारा तैयार हथकरघा वस्त्रों को बाजार उपलब्ध कराने के मकसद से जिले के बुनकरों को उनके द्वारा तैयार हथकरघा वस्त्रों के साथ देश के विभिन्न बड़े शहरों में लगने वाली प्रदर्शनियों में भेजा जाता है. इसी कड़ी में हथकरघा बुनकर क्लस्टर क्लब वारासिवनी के बुनकरों को हथकरघा वस्त्रों के साथ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी से भोपाल भेजा जा रहा है.
सहायक संचालक हथकरघा वारासिवनी ने बताया कि मृगनयनी एम्पोरियम पुणे द्वारा आगामी 10 से 18 अगस्त तक गौहर महल भोपाज में हथकरघा वस्त्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है.इस प्रदर्शनी में हथकरघा वस्त्रों के साथ शामिल होने के लिए बुनकर क्लस्टर क्लब वारासिवनी के बुनकर अनिल कुमार गोखले एवं नंद किशोर बुर्डे को भेजा रहा है. भोपाल में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में बालाघाट जिले के बुनकरों द्वारा हथकरघा पर तैयार की गई काटन व रेशम की चंदेरी व महेश्वरी साड़ियां, सलवार-सूट के कपड़े, चादर, ड्रेस मटेरियल अन्य वस्त्र बिक्री के लिए रखे जायेंगें.इन प्रदर्शनियों के माध्यम से बुनकरों को बाजार की मांग से परिचित होने का अवसर मिलता है और उसके अनुरूप वस्त्र तैयार करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें