शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति घोषित

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में चुनाव समिति बनाई गई है. समिति में  वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी नाम शामिल किया गया है. 
कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत द्वारा जारी सूची के अनुसार चुनाव समिति में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, डा. विजयलक्ष्मी साधो, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, इंद्रजीत पटेल, सत्यव्रत चतुर्वेदी, आरिफ अकील, गोविंद सिंह, सुंदर लाल तिवारी, मीनाक्षी नटराजन, सज्जन सिंह वर्मा, उमंग सिंगार, महेंद्र जोशी, गोविंद सिंह राजपूत,सभी कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, बाला बच्चन, जीतू पटवारी और सुरेन्द्र चौधरी के अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, सेवा दल के योगेश यादव, और एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं किसान कांग्रेस विभाग के अध्यक्षों को शामिल किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें