गुरुवार, 2 अगस्त 2018

बावरिया से दुर्व्यवहार करने वालों को किया निष्कासित

रीवा प्रवास के दौरान अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के साथ किए गए दुर्व्यवहार को मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी ने अनुशासनहीनता माना है. इसके चलते छह पाटीृ कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
संगठन प्रभारी और प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने निष्कासन की जानकारी देते हुए बताया है कि दो लोगों से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगे गये हैं. चक्रधरसिंह जवा और विनोद शर्मा, पार्षद रीवा से मांगे गये स्पष्टीकरण में लिखा गया है कि  बावरिया के साथ हुए दुर्व्यवहार के समय आपने कांगे्रसजनों को उकसाया जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. स्पष्टीकरण का जबाव सात दिवस के भीतर भेजने के निर्देश दिये गये हैं. अन्यथा उनके विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने बताया कि  अनुशासनहीनता के कारण कांगे्रस कार्यकर्ता राजेश सिंह सिरमौर, संदीप सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी बब्लू और मानवेंद्रसिंह नीरज (सभी रीवा), भास्कर सिंह मोनू जवा और राहुल सिंह त्यौंथर को तत्काल प्रभाव से कांगे्रस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.  इसी तरह प्रदेश कांगे्रस की मीडिया अध्यक्ष शोभा ओझा ने बुरहानपुर जिला कांगे्रस के प्रवक्ता अजय उदासीन भाई को भी अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण प्रवक्ता पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें