![]() |
| गौरी यादव |
समाजवादी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख गौरी यादव ने सिलवानी से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला कर लिया है. वे जनसंपर्क में जुट गए हैं. वहीं पार्टी को कांग्रेस के साथ होने वाले गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले का इंतजार है.
![]() |
| रामपालसिंह |
वहीं सपा के पदाधिकारी गठबंधन को लेकर चिंतित हैं. पदाधिकारियों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के फैसले का इंतजार है. अन्य दावेदार भी गठबंधन के चक्कर में उलझे नजर आ रहे हैं. दावेदारों का कहना है कि अगर समय रहते फैसला नहीं किया गया तो उनके लिए मुसीबत बन जाएगी. कुछ दावेदारों ने अपने क्षेत्र में मतदाता के बीच पैठ बनानी शुरु कर दी थी, वे अब निराश होकर बैठ गए हैं.
कांग्रेस दावेदार भी हुए सक्रिय
प्रदेश अध्यक्ष की रायसेन जिले में सक्रियता को देख कांग्रेस में भी चिंता बनी हुई है. कांग्रेस की ओर से यहां पर देवेन्द्र पटेल प्रबल दावेदार है. वे पूर्व में विधायक रह चुके हैं. पटेल ने यादव की सक्रियता के पूर्व भी यहां से दावा किया है. कांग्रेस खुद इस सीट पर अपनी जीत मानकर चल रही है. पूर्व में मंत्री रामपाल सिंह के खिलाफ बने माहौल के पूर्व से ही देवेन्द्र पटेल यहां पर सक्रिय हैं. इस स्थित में सपा के साथ इस सीट पर गठबंधन होने में कई परेशानी सामने आएगी. सपा चाहेगी कि इस सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारे, जबकि परिणाम जो भी हो फिलहाल कांग्रेस के दावेदार इस सीट पर अपनी जीत को सुनिश्चित मान रहे हैं.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें