
राजधानी में आज कांग्रेस सेवादल ने क्रांति दिवस मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में सेवादल के कार्यकर्ता नये गणवेश में नजर आए.
कांग्रेस सेवादल ने आज राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें प्रदेश भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के लिए जन जागरण भी किया. रोशनपुरा चौराहे पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ. क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल की यह तिरंगा यात्रा सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ. इसमें सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. तिरंगा यात्रा में कई युवा कार्यकर्ता नई गणवेश में नजर आए. उल्लेखनीय है कि सेवादल ने हाल ही में अपनी गणवेश में बदलाव किया है. नए एवं युवा कार्यकर्ताओं के लिए जींस, सफेद शट या टी शर्ट तथा कैप का प्रावधान किया गया है.जबकि पुराने कार्यकर्ता पुरानी सफेद शर्ट-पेंट और सफेद टोपी ही पहनेंगे.
निकालेंगे प्रभात फेरी
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस 9 अगस्त पर कांग्रेस ने आज से प्रदेश भर में प्रभात फेरी भी शुरू की. यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक आजादी पर्व के रूप में मनाया जाएगा. इस दौरान वीर शहीदों और अमर सेनानियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित आयोजन के माध्यम से नौजवानों को प्रेरित किया जाएगा.प्रभात फेरी के बाद आयोजित सभाओं में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया जायेगा.इसमें भारत छोड़ो आंदोलन का महत्व और कांग्रेस द्वारा आजादी के लिए किए गए त्याग और बलिदान को रेखांकित किया जाएगा.भारत छोड़ो आंदोलन में आरएसएस की नकारात्मक भूमिका को विशेष रूप से बताया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें