गुरुवार, 2 अगस्त 2018

ढ़ाई लाख के मादक पदार्थ के साथ पकड़ाया युवक


राजधानी  के निशातपुरा इलाके में मादक पदार्थ (डोडा चूरा पाउडर) की अवैध तरीके से तस्करी कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ढ़ाई लाख रुपए कीमत का डोडा चूरा बरामद किया है. 
निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बीती रात को एक आरोपी हरीसिंह को संदेह के आधार पर  ट्रूबा कालेज के पास से हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है कि तलाश लेने पर आरोपी के कब्जे से 51 किलोग्राम डोडा चूरा पाउडर बरामद किया गया है. बरामद किए गए सामान की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है.  पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी हरीसिंह के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है. 
युवती से छेड़छाड़
राजधानी के हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार काजी कैंप निवासी 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार युवती का आरोप है कि  वह होटल प्वाइंट के पास से पैदल जा रही थी. इसी दौरान दो  मनचलों ने उसका रास्ता रोक लिया. रास्ता रोकने के बाद आरोपियों ने युवती के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया. जब युवती ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध चिल्लाकर किया, तो आरोपी मौके पर से फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
घायल युवक की मौत
शाहपुरा थाना पुलिस ने के अनुसार हर्ष कालोनी कोलार निवासी प्रकाश सिंह पिता नरेन्द्र सिंह का दुर्घटना के बाद एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और मौत हो गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें