भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य मंजूश्री बारकिया ने नगर निगम के अधिकारियों पर सहयोग न करने के आरोप लगाते हुए परिषद बैठक में आज गुरुवार को अपना इस्तीफा अध्यक्ष दे दिया. उनके इस्तीफा देने की बात को लेकर बैठक में हंगामा मच गया. मंजूश्री बारकिया ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन साल में कई बार उन्होंने अधिकारियों के असहयोग की शिकायत महापौर आलोक शर्मा, अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान और निगम कमिश्नर से कई बार की है. मंजूश्री का आरोप था कि इन शिकायतों के बाद भी अफसरों का रवैया नहीं बदला. इसलिए वह अपना इस्तीफा दे रही हैं. इस्तीफे की घोषणा के साथ ही परिषद में हंगामा मच गया. विपक्षी पार्षदों ने महापौर और अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर दी, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा पार्षद मंजूश्री को इस्तीफा नहीं देने के लिए मनाने लगे. स्थिति बिगड़ते देख अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने सदन की बैठक अनिश्चितकालीन समय तक के लिए स्थगित कर दिया. परिषद की बैठक दो घंटे देर से शुरू होने पर कांग्रेस पार्षद अब्दुल शफीक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पिछली तीन बैठकों से जानबूझकर परिषद की बैठक देर से कराई जा रही है, जिससे की विपक्षी पार्षदों को बोलने का समय नहीं मिल. उधर भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य महेश मकवाना की परिषद की बैठक में उपस्थित नहीं होने को लेकर भी उनके इस्तीफे की खबरों ने जोर पकड़े रखा. माना जा रहा है कि महेश मकवाना महापौर से नाराज चल रहे हैं.
गुरुवार, 2 अगस्त 2018
महापौर से नाराज भाजपा पार्षद ने दिया इस्तीफा

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें