राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. पिपलानी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर गोलू उर्फ अजय मून, के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि बीती एक जनवरी को उनका रिश्तेदार गोलू उर्फ अजय मून, अचानक घर पर आ पहुंचा. महिला को अकेला पाकर गोलू ने उसका बलात्कार किया. महिला ने जब इसका किया तो गोलू ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद लंबे समय तक महिला डरी रही. बाद में हिम्मत दिखाकर महिला ने गोलू के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी गोलू की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा.
गांजा तस्कर गिरफ्तार
राजधानी के बागसेवनियां थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को दुर्गा नगर झुग्गी क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. आरोपी की पहचान संदीप पगारे पिता श्यामलाल निवासी नरसिंहपुर, के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे से 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. बरामद किए गए माल की कीमत 7 हजार रुपए आंकी गई है. दोषी पाए जाने पर आरोपी संदीप पगारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.
नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बीती रात पुलिस को नाले में मिला है. पुलिस के अनुसार झागरिया पठार के नजदीक एक नाले में युवक का शव होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. शव खून से लथपथ था. पुलिस को आशंका है कि किसी ने हत्या कर शव को नाले में फेंका होगा. शव की शिनाख्त नहीं हुई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें