शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

बाइक सवार युवक ने महिला के गले से छीनी चेन

राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक ने महिला के गले से चेन छीनी और भाग गया. बाद में महिला ने पुत्र के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.
अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद में रहने वाली मनोरमा मिश्रा अपने रिश्तेदार के यहां अशोका गार्डन गई थी. वे बीती रात को वापस घर लौट रही थी, तब रास्ते में बाइक पीछे से आया और महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया. महिला के पुत्र ने अपने वाहन से युवक का पीछा भी किया, मगर वह उसे झांसा देकर भाग निकला. बाद में महिला ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मजदूर की मौत
राजधानी के अवधपुरी में राजबहादुर प्रजापति एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता है. वह गुरुवार को भी मजदूरी कर रहा था, तभी अचानक दूसरी मंजिल से गिर गया. मजदूर नीचे गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई. मजदूर के साथ काम करने वाले जयप्रकाश ने उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
युवक की संदिग्ध मौत
राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में नीरज गर्ग नामक युवक की शव मिला है. पुलिस के अनुसार नीरज का शव कमलानगर थाना क्षेत्र में कलारी से आगे एक टेंट हाउस की दुकान के समीप मिला. पुलिस ने जानकारी ली तो लोगों ने बताया कि युवक अचानक गिर गया था, उसके बाद उसे होश में लाने का प्रयास किया, मगर वह होश में नहीं आया. इसके बाद युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदि था, संभवत: अधिक शराब पीने के बाद वह गिर गया होगा, जिसके बाद उसे सिर में चोट आई हो. जिससे उसकी मौत हुई हो. मौत के कारणों का घुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें