गुरुवार, 2 अगस्त 2018

जो काम इंदिरा और राजीव नहीं कर पाए उसे भाजपा कर रही है


प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश में व्याप्त गरीबी को लेकर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गरीबी हटाने का जो काम बार-बार बोलने के बावजूद इंदिरा और राजीव नहीं कर पाए, उस काम को भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने बखूबी किया है. हमने हर गरीब को जमीन और रहने के लिए पक्का मकान देने की शपथ ली है और इस शपथ को हम पूरा करके रहेंगे, यदि कांग्रेस ने गरीबी हटाओं के नारे लगाने की जगह चिंता के साथ इस काम को किया होता, तो आज देश में गरीब और अमीर के बीच कोई भेद ही नहीं रहता. 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उमरिया में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भले ही आपका आशीर्वाद लेने आपके पास नहीं आए लेकिन मैं जनता का सेवक हूं इसलिए आशीर्वाद लेने आपके पास आया हूं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साफ नियत और सही विकास की सोच पर काम करती है. भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र में को बेहतर बनाने के लिए उमरिया और मानपुर में सड़के बनवाई हैं. कई जगह पुल-पुलिया भी बनाए. इतना ही नहीं इस क्षेत्र के हर गरीब को पक्के मकान मुहैया कराए जा रहे हैं, अगले 4 साल में कोई भी व्यक्ति बिना मकान के नहीं रहेगा. शिवराज सिंह चौहान ने कहा इन लोगों को जमीन के पट्टे भी दिए जाएंगे. हमने संबल योजना के जरिए गरीब लोगों के घरों पर 200 रू. बिजली का बिल देने की व्यवस्था की है. उन्होंने जनता को उमरिया जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें