गुरुवार, 2 अगस्त 2018

सिंधिया से आहत नूरी खान ने राहुल गांधी को की शिकायत

नूरी खान 
ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया पेनलिस्ट नूरी खान ने सांसद और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के कथित व्यवहार से आहत होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर शिकायत की है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भी पत्र लिखा है. हालांकि कमलनाथ ने ऐसा कोई पत्र उन्हें मिलने से इंकार किया है.
मध्यप्रदेश में कांग्रेस में नित-नए विवाद उठ रहे हैं. हाल ही में सतना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बावरिया के साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला सामने आया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली तक तलब किए गए. इसके बाद दुर्व्यवहार करने वाले नेताओं पर निष्कासन की गाज भी गिरी. यह विवाद जैसे-तैसे शांत हुआ था कि अब कांग्रेस की मीडिया पेनलिस्ट नूरी खान ने 28  को उज्जैन में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रेस कांफे्रंस के उन्हें मंच से उतर जाने को कहा. इसके बाद वे मंच से नीचे उतरकर पहली पंक्ति में रखी कुर्सियों पर बैठ गई थी. इस मामले को लेकर अब विवाद उठा है. दो दिन से सोशल मीडिया में छाए इस विवाद में उस वक्त तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया के सहारे नूरी खान ने सार्वजनिक रुप से कहा कि सिंधिया के व्यवहार से आहत होकर उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है. इसके अलावा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भी यह शिकायती पत्र भेजा है.


नूरी खान ने पूरी घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उस प्रेस कांफ्रेंस में गई थीं, लेकिन सिंधिया ने उनका नाम लेकर उनसे कहा कि वे मंच पर लगी कुर्सियों पर ना बैठें. उन्होंने वंशवाद को निशाना बनाते हुए कहा कि वे राजनीति में किसी बड़े परिवार से नहीं हैं और एक मजदूर की बेटी हैं, उनके इस अपमान से महिला और अल्पसंख्यक वर्ग दोनों आहत हैं.  
स्थानीय नेताओं के जनाधार का ध्यान रखें बड़े नेता
नूरी खान ने सिंधिया को महाराज का संबोधन देते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता स्थानीय नेताओं के जनाधार का ध्यान रखें और बड़े नेता उन्हें वहां से इस तरह हटाए जाने के तरीके की समीक्षा करें. पिछले करीब डेढ दशक से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता नूरी खान इसके पहले एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी रह चुकी हैं.
नहीं मिली मुझे चिट्ठी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस मामले को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्हें इस मामले में किसी की कोई चिट्टी नहीं मिली है. जो हुआ वह सबके सामने हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहने को कहा. वहीं प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह मामला जब सामने आया तो उन्हें नूरी खान को 4 अगस्त को भोपाल बुलाया है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें