राजधानी में एक बाइक सवार को कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
टीटी नगर पुलिस के अनुसार बीती रात गोविंंदपुरा निवासी लक्ष्मणसिंह अपने घर लौट रहा था, तभी राजधानी के रंगमहल चौराहे पर एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया. बाद में लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
सूने आवास से चोरी
राजधानी के कोलार थाना पुलिस के अनुसार कोलार क्षेत्र के बी-21 गणपति इंकलेब कोलार निवासी . प्रवीणा अमरकर पति रमेश अमरकर के सूने मकान के मेन गेट का ताला तोड़ कर घर में घूसे, जिसके बाद चोरों ने पूरे मकान को खंगालने के बाद कमरे में रखी अलमारी से नगदी और सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया. वहीं 150 कैशकला सुहागपुर कोलार निवासी धर्मेन्द्र सिंह तोमर के सूने का मकान पर भी चोरों ने हाथ साफ कर करिब एक लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
युवती ने की खुदकुशी
राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार 54 एमआईजी सी सेक्टर अयोध्या निवासी रीता कामडे पति राजेश मालेकर ने अपने कमरें में साड़ी का फंदा बना कर लटक गई. जब आस पास के लोगो ने रीता को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुलाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निचे उतार मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है. मृतका के पास से पुलिस को कोई एसी चीज नही मिली है, जिस से खुदकुशी करने के कारणों का पता चल सके.
वृद्ध की मौत
राजधानी के टीन शेड पर एक वृद्ध रामसिंह अपने घर बीती रात को लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग गया. बाद में लोगों ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया, मगर तब तक सिर से ज्यादा खून बह गया था, जिसके चलते वृद्ध की मौत हो गई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें