रविवार, 12 अगस्त 2018

जूडा की हड़ताल जारी

राजधानी में अपनी लंबित मांगों को लेकर आयुर्वेद जूनियर डाक्टरों की हड़ताल आज भी जारी रही. इस दौरान जूडा ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया.
पं. खुशीलाल आयुर्वेद कालेज में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल  आज भी जारी रही. इस हड़ताल को और अधिक स्ट्रांग बनाने के लिए  जूड़ा ने सरकार को कुम्भ करण की संज्ञा दी. जिसके लिए कुंभ करण का पुतले को ढ़ोलक और ध्वनि के माध्यम से जगाने का प्रयास किया गया. इतना ही नहीं सरकार को जगाने सभी जूनियर डॉक्टरों ने अपनी डिग्रियों की प्रतियां भी जलाई. इसी दौरान हड़ताल कर रहे जूनियर डाक्टरों का कहना है की ऐसी डिग्रियों का क्या करेंगे जिन का संस्थान और सरकार की नजरों में कोई मोल ही नही है इससे अच्छा इन्हे जलाया दिया जाए. उल्लेखनीय है कि जूनियर डाक्टरों की हड़ताल से मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भी इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें